1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: भारत को जीत के लिए मिला 162 रन का लक्ष्य, सोफी डिवाइन ने खेली 72 रन की पारी

महिला क्रिकेट: भारत को जीत के लिए मिला 162 रन का लक्ष्य, सोफी डिवाइन ने खेली 72 रन की पारी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 10, 2019 10:19 am IST,  Updated : Feb 10, 2019 10:19 am IST

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 161 रन बनाए।

महिला क्रिकेट: भारत को...- India TV Hindi
महिला क्रिकेट: भारत को जीत के लिए मिला 162 रन का लक्ष्य Image Source : GETTY IMAGES

सोफी डिवाइन (72) के तेज अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां सेडन पार्क मैदान पर जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 161 रन बनाए।

52 गेंदों पर 8 चौके तथा दो छक्के लगाने वाली डिवाइन के अलावा सूजी बेट्स ने 24 तथा कप्तान एमी सैदरवेट ने 31 रनों का योगदान दिया। हाना रो 12 रन बनाकर आउट हुईं।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मानसी जोशी और पूनम यादव को एक-एक सफलता मिली।

तीन मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल