1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैथ्यू वेड ने माना, न्यूजीलैंड का ये तेज गेंदबाज इस समय डाल रहा है सबसे घातक 'बाउंसर'

मैथ्यू वेड ने माना, न्यूजीलैंड का ये तेज गेंदबाज इस समय डाल रहा है सबसे घातक 'बाउंसर'

 Reported By: IANS
 Published : Jul 30, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 07:36 pm IST

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुई सीरीज में वैग्नर ने अपनी बाउंसरों से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।

Neil Wagner and Mathew Wade- India TV Hindi
Neil Wagner and Mathew Wade Image Source : GETTY

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैग्नर की जमकर तारीफ की और उनकी बाउंसर गेंदों को याद किया है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुई सीरीज में वैग्नर ने अपनी बाउंसरों से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।

वेड ने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस साल होने वाली सीरीज में ऐसा ही कुछ करना चाहेगा लेकिन उन्हें नहीं लगता कि भारतीय तेज गेंदबाजों की बाउंसर वैग्नर जैसी असरकारी होंगी। भारत को इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वेड के हवाले से लिखा है, "टीमें कोशिश जरूर करेंगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह ज्यादा सफल रहेंगी। मुझे नहीं लगता कि किसी ने मैच में उनके जैसे बाउंसरें फेंकी होंगी, और निरंतरता के साथ फेंकी होंगी, रन भी नहीं दिए होंगे और विकेट भी लिए होंगे।"

ये भी पढ़े : पोंटिंग या धोनी, शाहिद अफरीदी ने बताया कौन है सबसे बेहतर कप्तान ?

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें भारतीय टीम से यह देखने को मिल सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह उतने असरदार होंगे जितने वैग्नर थे। ईमानदारी से कहूं तो वह काफी लंबे समय से कर रहे हैं। मैंने कभी ऐसा गेंदबाज नहीं देखा जो बाउंसर फेंकने में इतना सटीक हो।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल