1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2021 01:14 pm IST,  Updated : May 10, 2021 01:21 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli Image Source : INSTAGRAM/VIRAT KOHLI

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। कप्तान कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये जानकारी दी जिसमें वह कोरोना वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के सुपरस्टार कोहली ने दूसरे लोगों से भी जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया।

विराट कोहली से पहले भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं।

गौरतलब है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इंडियन प्रीमियर लीग का 14वें सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है और इस लीग में खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों में से ज्यादातर स्वदेश वापस लौट चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल