1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो इस वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार

तो इस वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 21, 2017 10:16 am IST,  Updated : Nov 21, 2017 10:17 am IST

नागपुर में 24-28 नवंबर तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय दल की घोषणा की गयी है।

Bhuvneshar Kumar, Shikhar Dhawan - India TV Hindi
Bhuvneshar Kumar, Shikhar Dhawan

नई दिल्ली: तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भुवनेश्वर कुमार और सीनियर ओपनर शिखर धवन को उनकी निजी वजहों से शामिल नहीं किया गया है। नागपुर में 24-28 नवंबर तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय दल की घोषणा की गयी है।

अपनी शादी के कारण भुवनेश्वर अगले दो टेस्टों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। शिखर भी निजी कारण से दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बीसीसीआई ने कहा गया, ‘‘बीसीसीआई सूचित करना चाहता है कि भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। दोनों ने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से निजी कारणों से नाम शामिल नहीं करने का अनुरोध किया था।’’

भारतीय टेस्ट टीम के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं : विराट कोहली (कप्तान), के एल राहुल , एम विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा , रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा , विजय शंकर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल