1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान हरमनप्रीत के दम पर भारत ने पहले T20I में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

कप्तान हरमनप्रीत के दम पर भारत ने पहले T20I में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 31, 2020 01:47 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 01:47 pm IST

कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां खेले गए त्रिकोणीय टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया।

कप्तान हरमनप्रीत के...- India TV Hindi
कप्तान हरमनप्रीत के दम पर भारत ने पहले T20I में मेजबान इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया Image Source : GETTY IMAGES

कैनबरा| कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां खेले गए त्रिकोणीय टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने 148 रनों का पीछा करते हुए 19.3 ओवरों में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हर्मनप्रीत ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए।

हरमनप्रीत के अलावा 16 साल की ओपनर शेफाली वर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया जबकि जेमिमा रोड्रिग्वेज ने 26 रन जोड़े। इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लिश टीम ने कप्तान हीदर नाइट के शानदार 67 रनों की बदौलत सात विकेट पर 147 रन बनाए। नाइट ने 44 गेंदों का सामना किया। इसके अलावा टैमी ब्यूमोंट ने 27 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने 19 रन देकर दो विकेट लिए जबकि शिखा पांडेय ने 33 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी 30 रन देकर दो विकेट लिए। इस सीरीज की तीसरी टीम आस्ट्रेलिया है और इसे टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल