1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैलेंजर सीरिज के बाद श्रीलंका का दौरा कर सकती है भारतीय महिला क्रिकेट टीम

चैलेंजर सीरिज के बाद श्रीलंका का दौरा कर सकती है भारतीय महिला क्रिकेट टीम

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2020 10:28 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 10:28 pm IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की कि महिला आईपीएल (चैलेंजर सीरिज) के बाद भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा कर सकती है।

Indian women's cricket team, sports, cricket Sri Lanka, Challenger series- India TV Hindi
Indian women's cricket team Image Source : TWITTER/BCCI

यूएई में चार से नौ नवंबर तक महिला आईपीएल होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरा करके बायलेटरल क्रिकेट बहाल कर सकती है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की कि महिला आईपीएल (चैलेंजर सीरिज) के बाद भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा कर सकती है लेकिन 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन के कारण बाधा पैदा हो सकती है। 

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय महिला टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिये श्रीलंका जा सकती है। क्वारंटीन की अवधि एक मसला है चूंकि हमने देखा कि बांग्लादेश पुरूष टीम का दौरा भी स्थगित हो गया । हमें उम्मीद है कि हमारी महिला टीम श्रीलंका जायेगी ।’’ 

ऐसी संभावना है कि महिला क्रिकेटर महिला आईपीएल के बाद सीधे श्रीलंका जायेंगे, जैसे पुरूष टीम सीधे आस्ट्रेलिया जायेगी। 

महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने इसका स्वागत करते हुए कहा ,‘‘ यह काफी रोमांचक है और पूरी संभावना है कि भारतीय महिला टीम पुरूष टीम से पहले द्विपक्षीय क्रिकेट बहाल कर सकेगी ।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल