1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: स्मृति मंधाना का अर्धशतक बेकार, 2 रन से हारी भारतीय टीम

महिला क्रिकेट: स्मृति मंधाना का अर्धशतक बेकार, 2 रन से हारी भारतीय टीम

 Reported By: IANS
 Published : Feb 10, 2019 12:09 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 12:09 pm IST

मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली।

महिला क्रिकेट: स्मृति...- India TV Hindi
महिला क्रिकेट: स्मृति मंधाना का अर्धशतक बेकार, 2 रन से हारी भारतीय टीम Image Source : GETTY IMAGES

हेमिल्टन: न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को दो रनों से हरा दिया। इसके साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली।

भारतीय टीम 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना (86) की तेज अर्धशतकीय पारी की बदौलत एक समय जीत की स्थित्ति में थी लेकिन धीरे-धीरे मैच उसके साथ से निकल गया और वह 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन ने दो विकेट लिए।

इससे पहले, सोफी डिवाइन (72) के तेज अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 161 रन बनाए।

52 गेंदों पर 8 चौके तथा दो छक्के लगाने वाली डिवाइन के अलावा सूजी बेट्स ने 24 तथा कप्तान एमी सैदरवेट ने 31 रनों का योगदान दिया। 

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मानसी जोशी और पूनम यादव को एक-एक सफलता मिली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल