Wednesday, January 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुरुषों जितना ध्यान दिया जाने पर भारतीय महिला टीम भी बना सकती है अपना दबदबा : इशा गुहा

पुरुषों जितना ध्यान दिया जाने पर भारतीय महिला टीम भी बना सकती है अपना दबदबा : इशा गुहा

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर इशा गुहा ने रविवार को कहा कि पुरुष और महिला क्रिकेट के बीच अब भी असमानता मौजूद है।

Reported by: Bhasha
Published : May 24, 2021 11:30 am IST, Updated : May 24, 2021 11:30 am IST
पुरुषों जितना ध्यान...- India TV Hindi
Image Source : GETTY पुरुषों जितना ध्यान दिया जाने पर भारतीय महिला टीम भी बना सकती है अपना दबदबा : इशा गुहा

लंदन। इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर इशा गुहा ने रविवार को कहा कि पुरुष और महिला क्रिकेट के बीच अब भी असमानता मौजूद है लेकिन उम्मीद जताई कि अगर पुरुष समकक्षों के बराबर ध्यान दिया जाए तो भारत ही महिला टीम भी उतना ही अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इशा ने कुछ ट्वीट करके उन विभाग का जिक्र किया जिन पर खेल के हितधारकों को काम करने की जरूरत है जिससे कि समानता हासिल की जा सके।

उन्होंने साथ ही कहा कि महिला खेल के कल्याण के लिए मजबूत खिलाड़ी संघ होना जरूरी है। इशा ने ट्वीट किया, ‘‘महिलाओं को प्रगति के लिए आभारी महसूस कराया जाता है लेकिन बराबरी हासिल करने के लिए काफी काम करने की जरूरत है (और सिर्फ वेतन की समानता नहीं)। इसके लिए खिलाड़ी संघ अहम हिस्सा हैं। भारतीय महिला टीम दबदबा बनाएगी जब उनके खेल पर भी उतना ध्यान दिया जाएगा जितना पुरुषों पर दिया जाता है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘पुरुष खिलाड़ी अलग स्तर के हैं लेकिन फिर भी खिलाड़ियों कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर समानता होनी चाहिए। भुगतान/अनुबंध का समय, समर्थन के लिए अच्छा नेटवर्क, अच्छा घरेलू ढांचा, मातृत्व प्रावधान, संन्यास की योजना जैसी चीजें खिलाड़ी संघ के जरिए हासिल की जा सकती है।’’

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement