1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपने रिकॉर्ड शतक के बाद हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान, बोली हमें अभी भी इस क्षेत्र में सुधार की जरूरत

अपने रिकॉर्ड शतक के बाद हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान, बोली हमें अभी भी इस क्षेत्र में सुधार की जरूरत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 10, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 03:45 pm IST

मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, हमें गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत है।

Harmanpreet kaur- India TV Hindi
मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, हमें गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत है। Image Source : GETTY IMAGES

गुयाना। महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शतक जड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टूर्नामेंट में उनकी टीम को अभी लंबा सफर तय करना है। हरमनप्रीत द्वारा 51 गेंदों में बनाए गए 103 रनों की बदौलत भारत ने शक्रवार को न्यूजीलैंड को 34 रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता की विजयी शुरुआत की। 

मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, "मैं इस को लेकर उत्साहित हूं लेकिन हमें अभी भी लंबा सफर तय करना है। हमें एक टीम के रूप में बहुत सुधार करने की आवश्यकता है। मुझे पता है कि अगर मैं टिक गई तो मैं अपने शॉट खेल सकती हूं। जेमी ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। जब आप आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तब आपको ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो छोर बदलता रहे। हालांकि, हमें गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत है।"

हरमनप्रीत ने कहा, "जीतना खेल का एक हिस्सा है और जब से रमेश पोवार सर हमसे जुड़े हैं तबसे टीम में काफी बदलावा आया है।" भारतीय टीम अपने अगले मैच में रविवार को पाकिस्तान का सामना करेगी।

यह पहला मौका नहीं है जब हरमनप्रीत ने वर्ल्डकप में ऐसी आतिशी पारी खेली हो। इससे पहले 2017 में एकदिवसीय वर्ल्डकप के दौरान हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इसी पारी से उन्होंने अकेले ही टीम को फाइनल में एंट्री दिलाई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल