1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10 नीलामी: अफ़ग़ानी खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IPL-10 नीलामी: अफ़ग़ानी खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 20, 2017 01:45 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 02:56 pm IST

बेंगलोर: IPL में पहली बार अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी नज़र आएंगे। आईपीएल के सीज़न 10 के लिए हो रही नीलामी में 18 साल के राशिद ख़ान अरमान को और मोहम्मद नबी को हैदरबाद ने ख़रीदा है।

Rashi Khan, Mohammad Nabi- India TV Hindi
Rashi Khan, Mohammad Nabi

बेंगलोर: IPL में पहली बार अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी नज़र आएंगे। आईपीएल के सीज़न 10 के लिए हो रही नीलामी में 18 साल के राशिद ख़ान अरमान को और मोहम्मद नबी को हैदरबाद ने ख़रीदा है। अरमान जहां 4 करोड़ में बिके वहीं अनुभवी नबी को सिर्फ 30 में ख़रीदा गया।

राशिद ख़ान ने 2015 में ज़िंबाब्वे के ख़िलाफ़ वनडे में पदार्पण किया था। वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्होंने 18 वनडे में 31 और 21 टी20 में भी 31 विकेट लिए हैं।

दूसरी तरफ अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व कप्तान 32 साल के मोहम्मद नबी ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 72 वनडे में 1724 रन और 73 विकेट लिए हैं। 52 टी20 में उन्होंने 704 रन बनाए हैं और 56 विकेट लिए हैं। 

ग़ौरतलब है कि IPL सीजन-10 के लिए आज बैंगलोर में क्रिकेटरों की मंडी सजी हुई है जहां 357 खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इनमें ईशांत शर्मा सहित 11 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इन खिलाड़ियों की सूची में 62 बल्लेबाज, 117 गेंदबाज, 148 हरफनमौला खिलाड़ी और 30 विकेटकीपर हैं। इस नीलामी में 227 ऐसे नवोदित खिलाड़ी हैं, जो शीर्ष स्तर पर पदार्पण का इंतजार कर रहे हैं। इसमें पांच खिलाड़ी अफगानिस्तान के हैं।

​ये भी पढ़ें: LIVE IPL-10 नीलामी: बेन स्टोक्स पहले दौर के सबसे मंहगे खिलाड़ी, पुणे ने ख़रीदा 14.5 करोड़ में

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल