नयी दिल्ली: आईपीएल एक ऐसा इवेंट है जिसमें ग्लैमर का ज़बरदस्त तड़का लगता है। ओरनिंग सेरेमनी से लेकर लगभग हर मैच में आयोजकों की कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा सेलिब्रिटीज़ को जमा किया जाए ताकि प्रतियोगिता की रौनक में चार चांद लग जाएं।
हमेशा की तरह इस बार भी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की तारिकाओं ने अपने जलवे बिखेरे। साथ ही शाहरुख खान, प्रीति जिंटा जैसे कुछ सितारे तो आईपीएल टीमों से जुड़े हुए हैं और दर्शक दीर्घा में दिखते रहते हैं, लेकिन इन सबके बीच वहां जिन पर कैमरा ठहरता है, वह हैं क्रिकेटरों की कुछ ग्लैमरस पत्नियां जो अपने पति की टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचती हैं।

सुष्मिता रॉय
राइजिंग पुणे सुपरजॉयन्ट्स के बल्लेबाज मनोज तिवारी की पत्नी सुष्मिता किसी मॉडल से कम नही हैं। मनोज समय-समय पर अपने सैरसपाटे तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। मनोज और सुष्मिता की शादी 18 जुलाई, 2013 को हुई थी। पिछले साल मनोज को किसी भी टीम ने नहीं लिया था, लेकिन इस बार वह पुणे टीम का हिस्सा हैं और खेल रहे हैं।

दीपिका पल्लीकल
दीपिका पल्लिकल स्क्वैश की टॉप प्लेयर हैं। दिनेश से मिलने के पहले उन्हें क्रिकेट खेल से नफ़रत थी लेकिन सादी के बाद वह दिनेश कार्तिक की हैसलाआफ़ज़ाई के लिए हमेशा पहुंचती हैं। कार्तिक गुजरात लॉयन्स के लिए खेल रहे हैं। दोनों ने 18 अगस्त 2015 को पहले क्रिश्चियन रीतिरिवाज और फिर 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी।