1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: जानें सहवाग ने हनुमान जयंती पर क्या कहा

IPL 2017: जानें सहवाग ने हनुमान जयंती पर क्या कहा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 04:38 pm IST

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोमवार को IPL में बेंगलोर के ख़िलाफ़ अपनी टीम पंजाब की जीत से काफ़ी ख़ुश हैं। उनकी ख़ुशी की ख़ास वजह ये भी है कि एबी डिविलियर्स की तुफ़ानी बल्लेबाज़ी के बावजूद उनकी टीम 8 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

Kings XI Punjab- India TV Hindi
Kings XI Punjab

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोमवार को IPL में बेंगलोर के ख़िलाफ़ अपनी टीम पंजाब की जीत से काफ़ी ख़ुश हैं। उनकी ख़ुशी की ख़ास वजह ये भी है कि एबी डिविलियर्स की तुफ़ानी बल्लेबाज़ी के बावजूद उनकी टीम 8 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

बहरहाल, सहवाग हालंकि शादीशुदा हैं लेकिन वह हनुमान के भक्त हैं और आज उन्होंने हनुमान जयंत पर ट्वीट कर कहा कि बैटमैन, स्पाइडरमैन और आयरनमैन हनुमान जी के सामने सब बच्चे हैं। उन्होंने कामना की कि हनुमान जी हमें अपनी शक्ति प्रदान करें।

कल के मैच में एक समय RCB हुत कम स्कोर पर सिमटती नज़र आ रही थी लेकिन डिविलियर्स ने अंतिम चार ओवर में छक्कों की बौछार कर अपनी टीम को 148 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। लेकिन आमला, वोहरा और मैक्सवेल ने शानदार बैटिंग कर ये लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल