1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL मैच के दौरान तय हो गई शादी तो इस खिलाड़ी ने ले लिया बड़ा फैसला, दोस्त का भी दिखा 'याराना'

IPL मैच के दौरान तय हो गई शादी तो इस खिलाड़ी ने ले लिया बड़ा फैसला, दोस्त का भी दिखा 'याराना'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 05:58 pm IST

आईपीएल-2018 का आगाज 7 अप्रैल से होना है।

एरन फिंच और ग्लेन...- India TV Hindi
एरन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल

आईपीएल-2018 में अब बेहद ही कम दिन बाकी रह गए हैं। टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है और पहला मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दो विस्फोटक बल्लेबाज एरन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के शुरुआती मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, फिंच 7 अप्रैल को ऐमी ग्रिफिथ्स के साथ शादी करने जा रहे हैं और इसी तारीख को आईपीएल का पहला मैच भी खेला जाना है। पंजाब की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ करेगी। 

शादी के चलते फिंच ने शुरुआती मैच ना खेलने का फैसला किया है। फिंच को प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। फिंच के अलावा मैक्सवेल भी शुरुआती मैच में हिस्सा नहीं लेंगें। दरअसल, मैक्सवेल फिंच के अच्छे दोस्त हैं और इसलिए वो फिंच की शादी में जाने के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे। मैक्सवेल पिछले 4 साल से पंजाब की तरफ से खेल रहे थे लेकिन इस बार वो दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा होंगे। मैक्सवेल को दिल्ली ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा है।

शुरुआती मैच में टीम का हिस्सा ना बन पाने पर फिंच ने कहा, 'मैंने आज सुबह आईपीएल का शेड्यूल देखा। मैं किसी भी हाल में अपनी शादी मिस नहीं करना चाहता। मैं पहला मैच नहीं खेलूंगा, हमारी टीम को दूसरा मैच 13 तारीख को खेलना है और तब तक मुझे काफी वक्त मिल चुका होगा।' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल