1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज, गेल, वॉटसन समेत 1122 खिलाड़ी आईपीएल के लिये रजिस्टर्ड

युवराज, गेल, वॉटसन समेत 1122 खिलाड़ी आईपीएल के लिये रजिस्टर्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2018 02:31 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 02:31 pm IST

युवराज सिंह, क्रिस गेल, जो रूट और शेन वॉटसन समेत 1122 खिलाड़ियों ने आईपीएल की आगामी नीलामी के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है। नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलूरू में होगी।

आईपीएल नीलामी- India TV Hindi
आईपीएल नीलामी

नई दिल्ली: युवराज सिंह, क्रिस गेल, जो रूट और शेन वॉटसन समेत 1122 खिलाड़ियों ने आईपीएल की आगामी नीलामी के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है। नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलूरू में होगी। इसमें गौतम गंभीर, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, मुरली विजय और केएल राहुल की भी बोली लगेगी। 

यह सूची आईपीएल की सभी आठ टीमों को भेज दी गई है जिसमें 281 ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिये खेल चुके हैं जबकि 838 नये खिलाड़ी हैं। इनमें 778 भारतीय और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। 

विदेशी 282 खिलाड़ियों में से 58 आस्ट्रेलिया के , 57 दक्षिण अफ्रीका, 39 श्रीलंका और वेस्टइंडीज के 30, न्यूजीलैंड के और 26 इंग्लैंड के हैं। विदेशी खिलाड़ियों में नजरें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस लिन, ईयोन मोर्गन और आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस पर रहेंगी।

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, एविन लुईस और जासन होल्डर शामिल हैं।वहीं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटोन डिकाक, डेविड मिलर, मोर्नी मोर्कल और कागिसो रबाडा नीलामी का हिस्सा होंगे। 

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, कोलिन मुनरो, टाम लाथम नीलामी का हिस्सा होंगे।अफगानिस्तान के 13, बांग्लादेश के आठ, आयरलैंड के दो , जिम्बाब्वे के सात और अमेरिका के दो खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल