1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2018: एम एस धोनी और सुपर स्टार रजनीकांत के वीडियो ने मचाई धूम

IPL 2018: एम एस धोनी और सुपर स्टार रजनीकांत के वीडियो ने मचाई धूम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2018 11:42 am IST,  Updated : Mar 30, 2018 11:42 am IST

आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें भिड़ेंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल को शुरू होने में अब बहुत ही कम दिन बाकी रह गए हैं। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी जी-जान से जुटे नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान वो मौज-मस्ती और प्रमोशन का भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में एम एस धोनी समेत चेन्नई के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। लेकिन वीडियो की सबसे बड़ी खासियत सुपर स्टार रजनीकांत हैं। वीडियो में खिलाड़ियों के अलावा रजनीकांत को भी दिखाया गया है। हालांकि ये मैशअप वीडियो है और इसमें रजनीकांत या फिर धोनी एक साथ या बात करते नजर नहीं आ रहे।

वीडियो में सबसे पहले फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह नजर आते हैं। इसके बाद मुरली विजय और फिर ड्वेन ब्रावो दिखाई देते हैं। फिर कप्तान धोनी भी वीडियो में नजर आते हैं और इसके बाद रजनीकांत को भी वीडियो में देखा जाता है। हालांकि वीडियो का मकसद चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ रजनीकांत की आने वाली फिल्म काला को भी प्रमोट करना है। रजनीकातं की फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज हो रही है और फैंस को इसे आईपीएल के जरिए प्रमोट करने का सुनहरा मौका मिल गया।

आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का सामना एम एस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दोनों टीमों के लिए पहला मुकाबला बेहद ही अहम रहेगा। क्योंकि दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल