1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हनुमा विहारी बने आईपीएल 2019 नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी, 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी

हनुमा विहारी बने आईपीएल 2019 नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी, 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 18, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 04:34 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे बल्लेबाज हनुमा विहारी आईपीएल 2019 नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। हनुमा को का बेस प्राइस 50 लाख था।

हनुमा विहारी- India TV Hindi
हनुमा विहारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे बल्लेबाज हनुमा विहारी आईपीएल 2019 नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। हनुमा को का बेस प्राइस 50 लाख था। इस खिलाड़ी को लेकर काफी टीमों के बीच जद्दोजहद देखने को मिली। 50 लाख से शुरू हई बोली के लिए राजस्थान, दिल्ली और मुंबई की टीमों ने जमकर बोली लगाई। हालांकि आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा। आपको बता दें कि 25 साल के हनुमा विहारी भारत के उभरते हुए स्टार हैं और उन्होंने इंग्लैंड में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और डेब्यू मैच में ही अर्धशतक लगाकर धमाल मचाया था। हनुमा की सबसे खास बात ये है कि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेट दिलाने के लिए भी जाने जाते हैं।

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। नीलामी में कई दिग्गजों की बोली लगेगी। इस सीजन में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड और पुडुचेरी के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसी साल बीसीसीआई ने नौ नये राज्यों को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी। इससे पहले, नीलामी के लिए इस बार 1003 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया था लेकिन लीग की आठ टीमों ने छंटनी करके अब 346 खिलाड़ियों की सूची आईपीएल की कार्यकारी परिषद को सौंप दी है।

इन 346 खिलाड़ियों में नौ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इनमें ब्रैंडन मैक्लम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इंग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डार्सी शॉर्ट शमिल हैं। भारत के जयदेव उनादकट को पिछली बार 11.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। इस बार हालांकि उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। 

इसके अलावा 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की सूची में 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें एक भारतीय और नौ विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल जैसे खिलाड़ी हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल