1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन को खेलभावना पर लेक्चर देने का सवाल ही पैदा नहीं होता: बीसीसीआई अधिकारी

अश्विन को खेलभावना पर लेक्चर देने का सवाल ही पैदा नहीं होता: बीसीसीआई अधिकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 06:01 pm IST

बीसीसीआई ने कहा है कि उसने जो किया, वह नियमों के दायरे में था। अंपायर और मैच रैफरी वहां थे जिनका काम यह सुनिश्चित करना है कि मैच नियमों के दायरे में खेला जाये।

अश्विन को खेलभावना पर लेक्चर देने का सवाल ही पैदा नहीं होता: बीसीसीआई अधिकारी - India TV Hindi
अश्विन को खेलभावना पर लेक्चर देने का सवाल ही पैदा नहीं होता: बीसीसीआई अधिकारी  Image Source : TWITTER: KINGS XI PUNJAB

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करके विवाद को जन्म देने वाले आर अश्विन को ‘खेल भावना ’ पर वह बोर्ड कोई लेक्चर नहीं देगा। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘अश्विन को खेलभावना पर लेक्चर देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उसने जो किया, वह नियमों के दायरे में था। अंपायर और मैच रैफरी वहां थे जिनका काम यह सुनिश्चित करना है कि मैच नियमों के दायरे में खेला जाये।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई इसमें नहीं पड़ना चाहता। जहां तक शेन वार्न का सवाल है तो वह राजस्थान रायल्स के ब्रांड दूत हैं। वह इस मामले में तटस्थ नहीं हैं।’’ 

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किया गया था कि आईपीएल में कोई मांकड़िंग नहीं करेगा। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि शुक्ला जी किस बैठक की बात कर रहे हैं। वह नया नियम आने से पहले की बात है जिसमें कहा गया है कि मांकड़िंग से पहले बल्लेबाज को चेतावनी देना जरूरी है। उसमें तय किया गया था कि गेंदबाज कम से कम बल्लेबाजों को चेतावनी जरूर देंगे।’’ यह पूछने पर कि क्या धोनी ऐसा करते , उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसा कभी नहीं करता लेकिन क्या इससे अश्विन गलत हो गया। उसे नियमों की काफी जानकारी है और वह हमेशा खामियों का फायदा उठायेगा। इसमें कुछ नहीं किया जा सकता।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल