1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, DC vs MI : सचिन ने दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ को घर पर कराया डिनर, खुशी से गदगद हुआ युवा बल्लेबाज

IPL 2019, DC vs MI : सचिन ने दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ को घर पर कराया डिनर, खुशी से गदगद हुआ युवा बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 18, 2019 12:57 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 12:59 pm IST

अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के घर से डिनर का आमंत्रण मिलते ही पृथ्वी काफी खुश नजर आए।

पृथ्वी शॉ और सचिन तेंदुलकर - India TV Hindi
पृथ्वी शॉ और सचिन तेंदुलकर  Image Source : @PRITHVISHAW

भारतीय क्रिकेट के उभरतें सितारें पृथ्वी शॉ पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर शुरू से मेहरबान रहे है। अक्सर सचिन को पृथ्वी को बल्लेबाजी के मूल मन्त्र देते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं सचिन को भी पृथ्वी की बल्लेबाजी काफी रास आती है। जिसके चलते सचिन ने आईपीएल के सीज़न 12 में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले पृथ्वी शॉ को घर में डिनर पर बुलाया। जिसके बाद पृथ्वी एक पल भी नहीं रुकें और सीधे सचिन के घर में डिनर टेबल पर जा बैठें। 

अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के घर से डिनर का आमंत्रण मिलते ही पृथ्वी काफी खुश नजर आए। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से फैन्स तक पहुचाई। जिसके बाद ये ट्वीट  सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

पृथ्वी ने ट्वीट किया, ‘बहुत अच्छे डिनर के लिए सचिन सर आपका धन्यवाद। सर आपसे मुलाकात कर हमेशा खुशी होती है।’ पृथ्वी के इस ट्वीट को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 700 से ज्यादा लोगों ने अपने कमेंट भी किए हैं।

बता दें कि पृथ्वी शॉ भी मुंबई के रहने वाले है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। जबकि आईपीएल में सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबलें में अलग-अलग खेमें मैं बैठे नजर आएंगे।

पृथ्वी ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 23.37 के औसत से 187 रन बनाए हैं। शॉ ने आईपीएल में पिछले साल डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैच में 27.22 के औसत 153.12 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए थे। इतना ही नहीं पिछलें साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शतक जड़ इतिहास भी रचा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल