1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: धोनी और जडेजा अभी भी है बीमार उन्हें आराम करना होगा : स्टीफेन फ्लेमिंग

IPL 2019: धोनी और जडेजा अभी भी है बीमार उन्हें आराम करना होगा : स्टीफेन फ्लेमिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2019 01:58 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 01:58 pm IST

सुरेश रैना की अगुवाई में चेन्नई की टीम घरेलू मुकाबले में मुंबई इंडियन्स से 46 रन से हार गयी थी। बुखार के कारण धोनी मैदान में नहीं उतर सके थे। 

स्टीफेन फ्लेमिंग- India TV Hindi
स्टीफेन फ्लेमिंग, कोच चेन्नई सुपर किंग्स  Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरफनमौला रविंद्र जडेजा बीमार हैं। यह खबर विश्व कप का इंतजार कर रहे भारतीय प्रशंसकों को मायूस कर सकती है। धोनी और जडेजा के बिना शुक्रवार को सुरेश रैना की अगुवाई में चेन्नई की टीम घरेलू मुकाबले में मुंबई इंडियन्स से 46 रन से हार गयी थी। बुखार के कारण धोनी मैदान में नहीं उतर सके थे। 

धोनी और जडेजा की बीमारी के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, "वे (धोनी और जडेजा) दोनों ही काफी बीमार हैं। दोनों अस्वस्थ है, विषाणु और जीवाणु की चपेट में है। बहुत सारी टीमें इस समय ऐसी स्थिति से संघर्ष कर रही हैं। 
टूर्नामेंट के इस सत्र में धोनी सात पारियों में 100 से अधिक के औसत से 314 रन के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 
विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है जिसमें धोनी और जडेजा दोनों भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया पांच जून को अपने अभियान की शुरूआत करेगी। प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी चेन्नई की टीम का अगला मुकाबला एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 
फ्लेमिंग ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में टीम ने छह मैच खेले हैं और चार के विश्राम से खिलाड़ियों को फायदा होगा। 
न्यूजीलैंड के इस पूर्व कोच ने कहा, ‘‘ हम चार दिन के विश्राम का इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि मुंबई (पांच दिन का विश्राम) को इसका फायदा मिला है। हम भी वही करेंगे।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल