1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, CSK vs RCB: हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने आरसीबी को हराया

IPL 2019, CSK vs RCB: हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने आरसीबी को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2019 11:36 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 11:52 pm IST

विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर की पूरी टीम 17.1 ओवर में पवेलियन लौट गई जो आईपीएल का छठा न्यूनतम स्कोर है।

IPL 2019, CSK vs RCB: हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने आरसीबी को हराया - India TV Hindi
IPL 2019, CSK vs RCB: हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने आरसीबी को हराया 

चेन्नई। हरभजन सिंह और इमरान ताहिर की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को 70 रन पर समेटकर सात विकेट से जीत दर्ज की। विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर की पूरी टीम 17.1 ओवर में पवेलियन लौट गई जो आईपीएल का छठा न्यूनतम स्कोर है। 

वहीं जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई को भी आसान लक्ष्य का पीछा करने में काफी दिक्कतें आई और 17.4 ओवर में उसने जीत दर्ज की। चेपाक के धीमे विकेट पर सीनियर आफ स्पिनर हरभजन ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिये। इसके बाद इमरान ताहिर ने तीन ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट चटकाये। स्पिनरों की ऐशगाह पिच पर रविंद्र जडेजा ने भी चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट चटकाये। 

चेन्नई के लिये सुरेश रैना (19) ने रन तो नहीं बनाये लेकिन आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिये। वह यह आंकड़ा छूने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हरभजन से गेंदबाजी कराने का फैसला सही साबित हुआ जिसने विरोधी कप्तान कोहली (छह) को चौथे ही ओवर में पवेलियन भेजा। बेंगलोर की टीम इस झटके से उबर ही नहीं सकी। 

पिच की रफ्तार को भांपकर हरभजन ने अपनी गेंदों की लैंग्थ कम कर दी और गति कम करके बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। कोहली ने खराब पूल शाट खेला और मिडविकेट सीमा पर जडेजा द्वारा लपके गए। मोईन अली ने हरभजन को छक्का लगाया लेकिन फिर आसान रिटर्न कैच देकर लौटे । एबी डिविलियर्स (नौ) को ताहिर ने जीवनदान दिया लेकिन अगली गेंद पर वह सीमारेखा पर जडेजा को कैच दे बैठे। शिमरोन हेटमायेर (0) को धोनी और रैना ने रन आउट किया। निचले क्रम के बल्लेबाज ताहिर और जडेजा की जबर्दस्त टर्न लेती गेंदों का सामना ही नहीं कर सके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल