1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाज मुश्किल में आ जाते हैं : अजिंक्य रहाणे

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाज मुश्किल में आ जाते हैं : अजिंक्य रहाणे

 Reported By: IANS
 Published : Apr 01, 2019 01:32 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 01:32 pm IST

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ रनों से हार झेलने के बाद माना कि महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल कार्य है और उनकी दमदार बल्लेबाजी ही मुकाबले में मेहमान टीम को दूर ले गई। 

IPL 2019, CSK vs RR: Ajinkya Rahane hopes for some luck after three successive losses- India TV Hindi
IPL 2019, CSK vs RR: Ajinkya Rahane hopes for some luck after three successive losses   Image Source : AP

चेन्नई। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ रनों से हार झेलने के बाद माना कि महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल कार्य है और उनकी दमदार बल्लेबाजी ही मुकाबले में मेहमान टीम को दूर ले गई। एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक समय चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 27 रन था और यहां से धोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 175 तक ले गए। 

मैच के बाद रहाणे ने कहा, "इस हार का कारण हमारी खराब बल्लेबाजी रही। हम एक टीम के रूप में जीतते हैं और हम एक टीम के रूप में हारते हैं। अगर हम टी-20 में छोटे क्षणों को जीतते हैं तो हम अच्छा करेंगे। हमने पिछले तीन मैचों में अच्छा खेला है और उम्मीद है कि थोड़ी अच्छी किस्मत के साथ हम इसे बदल पाएंगे।"

रहाणे ने कहा,"जब धोनी बल्लेबाजी करते हैं तब गेंदबाजों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाती है। छह ओवर के बाद गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो रहा था, यहां तक की तेज गेंदबाजों को भी। लेकिन चेन्नई ने अच्छी गेंदबाजी की और विकेट चटकाए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल