1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, DC VS SRH: हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत के साथ मैच में बने 8 दिलचस्प रिकॉर्ड पर डालिए एक नज़र

IPL 2019, DC VS SRH: हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत के साथ मैच में बने 8 दिलचस्प रिकॉर्ड पर डालिए एक नज़र

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 05, 2019 11:16 am IST,  Updated : Apr 05, 2019 01:50 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलतें हुए 20 ओवर में सिर्फ 129 रन बनाये। जिसका आसानी से पीछा करते हुए हैदराबाद ने मैच को 5 विकेट से जीता।

सनराइजर्स हैदराबाद - India TV Hindi
युसूफ पठान, सनराइजर्स हैदराबाद  Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2019 का 16वां मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें हैदराबाद ने पहले पैनी गेंदबाजी उसके बाद दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को अपने नाम किया। इस तरह भुवेश्वर कुमार की कप्तानी वाली सनराइजर्स ने सीजन की लगातार तीसरी जीत हासिल की।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलतें हुए 20 ओवर में सिर्फ 129 रन बनाये। जिसका आसानी से पीछा करते हुए हैदराबाद ने मैच को 5 विकेट से जीता।

इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं। चलिए डालतें है उनपर एक नजर:-

1. सनराइजर्स हैदराबाद ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अपनी चौथी जीत दर्ज की, इससे पहले दिल्ली और हैदराबाद के बीच इस स्टेडियम में कुल 4 मैच खेले गए थे। जिसमें से 3 मैच सनराइजर्स की टीम ने जीते हुए थे। वहीं 1 मैच दिल्ली की टीम ने जीता हुआ था।

2. मोहम्मद नबी ने आज अपने 9 आईपीएल विकेट पूरे किये हैं। इन 9 आईपीएल विकेट में से 7 विकेट बाएँ हाथ के बल्लेबाजों के है।

3. डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टों ने आज 63 रन की साझेदारी की, यह दोनों खिलाड़ियों की इस आईपीएल में चौथी लगातार 50 से ज्यादा की साझेदारी थी।

4. सनराइजर्स हैदराबाद की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9वीं जीत थी, इससे पहले दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 12 मैच खेले गए थे। जिसमे से 8 मैच सनराइजर्स हैदरबाद की टीम ने जीते हुए थे। वहीं 4 मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीते हुए थे।

5. सनराइजर्स हैदराबाद ने आज पॉवर प्ले में 62 रन बनाये। आईपीएल 2019 में अब तक उन्होंने अपने 4 मैचों में पॉवर प्ले में 50 से ज्यादा रन बनाये हैं।

6. भुवनेश्वर कुमार को पांच आईपीएल मैचों के बाद आज विकेट मिला है। आज से पहले खेले अपने पिछले 5 आईपीएल मैचों में उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ था।

7. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आज आईपीएल 2019 में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की है।

8. जॉनी बैरेस्टों ने आज 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अब तक अपनी सभी आईपीएल पारियों में 30 से ज्यादा रन बनाये हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल