1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को सलाहकार नियुक्त किया

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को सलाहकार नियुक्त किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2019 03:37 pm IST,  Updated : Mar 14, 2019 03:37 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिये दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया। 

IPL 2019: Delhi Capitals appoint Sourav Ganguly as advisor, to work closely with Ricky Ponting- India TV Hindi
IPL 2019: Delhi Capitals appoint Sourav Ganguly as advisor, to work closely with Ricky Ponting   Image Source : PTI

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिये दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया। इस नई भूमिका में गांगुली टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे। 

गांगुली ने अपने इस जुड़ाव के बारे में कहा,‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ उसके बोर्ड में आकर काफी खुश हूं।’’

 
उन्होंने कहा,‘‘मैं जिंदल ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को वर्षों से जानता हूं, मैं उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को बेताब हूं।’’ 

दिल्ली की टीम अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।
 
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा,‘‘सौरव विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ सौरव की वजह से ही हुआ है। यह सम्मान की बात है कि सौरव ने दिल्ली को अपनी आईपीएल टीम के लिये चुना है। हमारी टीम को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सलाह का काफी फायदा मिलेगा। सौरव मेरे लिये परिवार की तरह हैं।’’
 
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने सत्र की शुरूआत 24 मार्च से वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल