1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 219: विश्व कप से पहले हार्दिक पांड्या को फॉर्म में देखकर खुश हैं चयनकर्ता

IPL 219: विश्व कप से पहले हार्दिक पांड्या को फॉर्म में देखकर खुश हैं चयनकर्ता

 Reported By: IANS
 Published : Apr 04, 2019 05:02 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 05:02 pm IST

राष्ट्रीय चयन समिति के एक सदस्य ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बीते महीनों में जो हुआ वो दुर्भाग्यशाली था और पांड्या का इस आईपीएल में प्रदर्शन बताता है कि उन्होंने अपने अतीत को पीछे छोड़ दिया है। 

IPL 219: विश्व कप से पहले हार्दिक पांड्या को फॉर्म में देखकर खुश हैं चयनकर्ता- India TV Hindi
IPL 219: विश्व कप से पहले हार्दिक पांड्या को फॉर्म में देखकर खुश हैं चयनकर्ता Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। मैदान के बाहर विवादों के चलते हार्दिक पांड्या देश के लिए कुछ मैच खेल नहीं पाए थे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने जो फॉर्म दिखाई है उससे चयनकर्ता काफी खुश होंगे।

इंग्लैंड में 30 मई से विश्व कप शुरू हो रहा है। ऐसे में चयनकर्ताओं को पांड्या को फॉर्म में देखकर राहत की सांस आई होगी। चयनकर्ता वैसे भी आईपीएल में कड़ी नजर बनाए रखे हुए हैं। पांड्या ने बुधवार को चेन्नई के खिलाफ आठ गेंदों पर 25 रनों की आतिशी पारी खेली। 

राष्ट्रीय चयन समिति के एक सदस्य ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बीते महीनों में जो हुआ वो दुर्भाग्यशाली था और पांड्या का इस आईपीएल में प्रदर्शन बताता है कि उन्होंने अपने अतीत को पीछे छोड़ दिया है। 

उन्होंने कहा, "विश्व कप पास है और एक चयनकर्ता के तौर पर हार्दिक पांड्या को इस तरह की बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है। यह बताता है कि वह आगे निकल चुके हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं। जो हुआ उसे बदला नहीं जा सकता। लेकिन आप अपनी गलतियों से कैसे सीखते हैं यह बात मायने रखती है और यही आपके सही चरित्र को बताती है।"

भारतीय टीम प्रबंधन में मौजूद सूत्र ने भी चयनकर्ता की बात में हामी भरी और कहा, "उनके पास एक्स फैक्टर है। वह निडर हैं। मान लीजिए विश्व कप में आपको बड़े लक्ष्य का पीछा करना हो, ऐसे में वो आपको मैच जिता सकते हैं। या अगर आपको विकेट चाहिए हों, तो कप्तान हमेशा उन्हें गेंद थमा सकता है। वह उन खिलाड़ियों में से हैं जो चुनौतियों से पार पाना पसंद करते हैं। हार्दिक पांड्या का फॉर्म में होना भारत के लिए हमेशा से अच्छा ही रहेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल