1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एकतरफा मुकाबले में हार के बाद बोले अजिंक्य रहाणे- हम रणनीति के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सके

एकतरफा मुकाबले में हार के बाद बोले अजिंक्य रहाणे- हम रणनीति के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सके

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2019 11:33 pm IST,  Updated : Apr 07, 2019 11:33 pm IST

कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को तीन विकेट पर 139 रन पर रोक दिया और फिर 13.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 

एकतरफा मुकाबले में हार के बाद बोले अजिंक्य रहाणे- हम रणनीति के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सके- India TV Hindi
एकतरफा मुकाबले में हार के बाद बोले अजिंक्य रहाणे- हम रणनीति के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सके Image Source : IPLT20.COM

जयपुर। कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस हार के लिए गेंदबाजों के जिम्मेदार ठहराया है। कोलकाता ने क्रिस लिन (50) और सुनील नरेन (47) की शानदार पारियों के दम पर यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 21वें मैच में रविवार को राजस्थान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

रहाणे ने मैच के बाद कहा, "हमें लगा कि इस विकेट पर 150-160 का स्कोर एक अच्छा स्कोर होगा। अगर हमारे पास लड़ने लायक स्कोर है और विकेट धीमी है तो सबसे पहले आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। लेकिन हम अपनी रणनीतियों के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सके।" 

कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को तीन विकेट पर 139 रन पर रोक दिया और फिर 13.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 

उन्होंने कहा, "मैच में ये सब चीजे होती रहती हें और इस मैच से काफी कुछ सीखने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हमें अच्छी क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना चाहिए और आने वाले मैचों में सुधार करना चाहिए।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल