1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: मेरे पास 5 अलग तरह की लेग स्पिन हैं: राशिद खान

IPL 2019: मेरे पास 5 अलग तरह की लेग स्पिन हैं: राशिद खान

 Reported By: IANS
 Published : Mar 30, 2019 04:11 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 04:11 pm IST

राशिद ने जोफ्रा आर्चर के ओवर में दो गेंद पर 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने गेंदबाजी में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।   

IPL 2019: मेरे पास 5 अलग तरह की लेग स्पिन हैं: राशिद खान- India TV Hindi
IPL 2019: मेरे पास 5 अलग तरह की लेग स्पिन हैं: राशिद खान Image Source : IPL

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के आठवें मैच में शुक्रवार को छक्के के साथ राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट से जीत दिलाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर राशिद खान का कहना है कि उनके पास पांच अलग तरह की लेग स्पिन है।

राशिद ने कहा, "मैंने पांच अलग तरह की लेग स्पिन का मिश्रण करने की कोशिश की। मैं समझ गया था कि यह वो विकेट नहीं जहां ज्यादा टर्न मिले।" 

राशिद ने जोफ्रा आर्चर के ओवर में दो गेंद पर 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने गेंदबाजी में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

राशिद ने मैच के बाद कहा, "मैं अपनी बल्लेबाजी पर भी काम कर रहा हूं। जब टीम को मेरी बल्लेबाजी की जरूरत होती है तो मुझे अच्छा करने की जरूरत है। मेरे कोच ने मुझे नेट्स में काफी भरोसा दिलाया कि मैं कहीं भी हिट करने की क्षमता रखता हूं।" 

उन्होंने कहा, "मैं हर एक मैच में खेल के हर विभाग में पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है बटलर का विकेट लेना प्लान के मुताबिक था। मैंने उनको पहले भी जल्दी आउट किया है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल