1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, KKR vs SRH: मैदान पर बत्ती हुई गुल, नितीश राणा ने लाइट को ठहराया अपने आउट होने का जिम्मेदार, जानें पूरा माजरा

IPL 2019, KKR vs SRH: मैदान पर बत्ती हुई गुल, नितीश राणा ने लाइट को ठहराया अपने आउट होने का जिम्मेदार, जानें पूरा माजरा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2019 12:02 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 12:02 pm IST

यह घटना सात बजकर 18 मिनट पर हुई जब सनराइजर्स के राशिद खान 16वें ओवर की तीसरी गेंद फेंकने की तैयारी कर रहे थे। राणा तब 68 रन बनाकर खेल रहे थे।

IPL 2019, KKR vs SRH: Nitish Rana blames power failure at Eden Gardens for dismissal- India TV Hindi
IPL 2019, KKR vs SRH: Nitish Rana blames power failure at Eden Gardens for dismissal Image Source : IPL

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान एक फ्लड लाइट के शार्ट सर्किट के कारण बंद होने से 12 मिनट तक खेल रोकना पड़ा। केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने अपने आउट होने के लिए बत्ती गुल होने को जिम्मेदार ठहराया। 

यह घटना सात बजकर 18 मिनट पर हुई जब सनराइजर्स के राशिद खान 16वें ओवर की तीसरी गेंद फेंकने की तैयारी कर रहे थे। राणा तब 68 रन बनाकर खेल रहे थे।
 
राणा ने केकेआर की छह विकेट की जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मुझे पता ही नहीं चला कि ऐसा हुआ है। अचानक मेरी रणनीति में बाधा आ गई। जब मैं ड्रेसिंग रूम में आया तो मैंने लय गंवा दी। माहौल भी थोड़ा सहज हो गया।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ब्रेक के कारण मैं रक्षात्मक हो गया। अगर ब्रेक नहीं होता तो मैं मैच को खत्म कर सकता था।’’
 
सुनील नारायण की अंगुली में चोट के कारण राणा को क्रिस लिन के साथ पारी का आगाज करने भेजा गया था। उन्होंने केकेआर को मैच में बनाए रखा लेकिन राशिद ने ब्रेक के बाद पहली गेंद पर ही उन्हें पगबाधा कर दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल