1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हम अपनी रणनीतियों को मैदान पर लागू नहीं कर पाए : भुवनेश्वर कुमार

हम अपनी रणनीतियों को मैदान पर लागू नहीं कर पाए : भुवनेश्वर कुमार

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Apr 07, 2019 02:38 pm IST

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में हार झेलने के बाद सनराइजर्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने माना कि उनकी टीम अपनी रणनीतियों को मैदान पर लागू नहीं कर पाई।

IPL 2019 | Lack of application while chasing cost us the match: Sunrisers Hyderabad captain Bhuvnesh- India TV Hindi
IPL 2019 | Lack of application while chasing cost us the match: Sunrisers Hyderabad captain Bhuvneshwar Kumar Image Source : IPLT20.COM

हैदराबाद। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में हार झेलने के बाद सनराइजर्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने माना कि उनकी टीम अपनी रणनीतियों को मैदान पर लागू नहीं कर पाई। हैदराबाद को मुंबई के खिलाफ शनिवार को यहां 40 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मुंबई को हैदराबाद ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर 136 रनों पर ही रोक दिया था, लेकिन अलजारी जोसफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को जीत दिला दी। 

मैच के बाद भुवनेश्वर ने कहा, "हम आसानी से रनों का पीछा कर पाते अगर हम अपन रणनीतियों को लागू करने में कामयाब हो पाते।"

केरोन पोलार्ड ने भी 26 गेंदों पर 46 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, मेजाबन टीम ने 17वें ओवर में पोलार्ड का कैच भी छोड़ा। उस समय टीम का स्कोर छह विकेट पर 92 रन था। 

भुवनेश्वर ने कहा, "मुझे लगता है कि पोलार्ड का कैच छोड़ने के साथ यह सब शुरू हुआ, उन्होंने 25-30 रन बनाए जोकि बहुत बड़ा अंतर होता है। जब आप कैच छोड़ते हैं तो यह आसान नहीं होता। गलती की गुंजाइश (गेंदबाजी के दौरान)बहुत कम है, लेकिन आपको किसी भी टीम को 120 के अंदर रोकने के लिए मौकों को लाभ उठाना होता है।"

इस हार के बाद तालिका में हैदराबाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल