1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल टीमों के लिए खुशखबरी! अब पूरा सीजन खेलेंगे न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी

आईपीएल टीमों के लिए खुशखबरी! अब पूरा सीजन खेलेंगे न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2018 05:13 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 05:13 pm IST

वियर ने बताया कि टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। 

आईपीएल टीमों के लिए खुशखबरी! अब पूरा सीजन खेलेंगे न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी- India TV Hindi
आईपीएल टीमों के लिए खुशखबरी! अब पूरा सीजन खेलेंगे न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी   Image Source : BCCI

मुंबई। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले टूर्नामेंट में अपने खिलाड़ियों को पूरे समय तक खेलने की स्वीकृति दे दी है। एनजेडसी के व्यावसायिक महाप्रबंधक जेम्स वियर ने सोमवार को आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित विशेष बातचीत में यह घोषणा की। वियर ने यहां संवाददाताओं के चुनिंदा समूह से कहा, "न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जो फैसले किए हैं उनमें से एक अपने खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में अंत तक खेलने की स्वीकृति देना है।"

आईपीएल के तुरंत बाद आईसीसी विश्व कप खेला जाना है और ऐसे में न्यूजीलैंड बोर्ड के इस फैसले को समझाते हुए वियर ने कहा, "हम अपने खिलाड़ियों को जितना अधिक संभव को दुनिया भर में खेलने का अनुभव देना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें आईपीएल में खेलकर उन्हें बेहतरीन अनुभव मिले।" एनजेडसी ने यह घोषणा उस समय की है जब आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के हवाले से यह खबरें आ रही हैं कि इंग्लैंड में मई के अंत में शुरू हो रहे 2019 आईसीसी विश्व कप के कारण ये दोनों देश आईपीएल 12 के अंत तक अपने खिलाड़ियों को खेलने की स्वीकृति नहीं देंगे। 

वियर ने कहा, "पिछले सत्र में हमारे 11 खिलाड़ी वहां (आईपीएल) खेल रहे थे जो हमारे लिए शानदार है और हम इसे जारी रखने को लेकर उत्सुक हैं।" न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के अलावा तेज गेंदबाज टिम साउदी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट और मिशेल मैकलेनाघन नियमित तौर पर इस लुभावनी टी20 लीग में खेलते हैं। 

एनजेडसी अगले साल की शुरुआत में पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय की सीरीज के लिए भारतीय टीम की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। 

पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच नेपियर में 23 जनवरी से खेल जाएगा। 

वियर ने कहा, "हम स्टार (स्पोर्ट्स) के साथ यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि जितना अधिक संभव हो मैच का समय भारतीय दर्शकों के अनुकूल हो सके।" वियर ने बताया कि टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल