1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जरूरी नहीं कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने वाले हों: अजिंक्य रहाणे

जरूरी नहीं कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने वाले हों: अजिंक्य रहाणे

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2019 12:44 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 12:46 pm IST

रहाणे एक साल से अधिक समय से भारतीय एकदिवसीय टीम से बाहर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अपने तरीके से खेलना जारी रखना पसंद है।

जरूरी नहीं कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने वाले हों: अजिंक्य रहाणे - India TV Hindi
जरूरी नहीं कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने वाले हों: अजिंक्य रहाणे  Image Source : BCCI

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को यहां कहा कि यह गलत धारणा है कि शीर्ष क्रम पर केवल बडे शॉट खेलने वाले बल्लेबाज ही सफल होते हैं जबकि स्कोरबोर्ड को चलाने के लिए खिलाड़ियों के पास अपने तरीके होते हैं। रहाणे एक साल से अधिक समय से भारतीय एकदिवसीय टीम से बाहर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अपने तरीके से खेलना जारी रखना पसंद है। 

मुंबई के इस बल्लेबाज ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘ लोग हमेशा ऐसी बातें करते हैं कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को बड़ा शॉट खेलने वाला होना चाहिए लेकिन यह जरूरी है कि उसे अपनी क्षमताओं तथा अपने तरीकों पर विश्वास हो। यह बड़े शॉट खेलने के बारे में नहीं है, किसी को एक छोर संभाले रखने की भूमिका निभानी होती है और उसके साथ का बल्लेबाज बड़े शॉट खेल सकता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे हमेशा अपनी क्षमताओं पर विश्वास है और आपको अपने खेल के तरीके के साथ बना रहना चाहिए। यही मायने रखता है कि कब तक आप अपने खेल पर ध्यान देते हैं।’’ रहाणे आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई करने के साथ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन की उम्मद करेंगे ताकि विश्व कप से पहले राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकें। 

रहाणे ने कहा कि स्टीव स्मिथ की वापसी से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी के रूप में उनका (स्मिथ) वापस आना अच्छा है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और वैसे खिलाड़ी का टीम में होना हमेशा अच्छा होता है। हम सभी उनके मैच जीतने की क्षमता के बारे में जानते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल