1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, RCB vs DC: ट्रेनिंग में हम सही चीजें कर रहे हैं लेकिन मैदान पर नतीजा नहीं दे पा रहे: मोईन अली

IPL 2019, RCB vs DC: ट्रेनिंग में हम सही चीजें कर रहे हैं लेकिन मैदान पर नतीजा नहीं दे पा रहे: मोईन अली

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2019 03:38 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 03:38 pm IST

लगातार छठी हार से निराश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आलराउंडर मोईन अली ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट की हार के लिए खराब शॉट चयन को जिम्मेदार ठहराया। 

IPL 2019, RCB vs DC: Moeen Ali rues Bangalore making same mistakes over and over again- India TV Hindi
IPL 2019, RCB vs DC: Moeen Ali rues Bangalore making same mistakes over and over again Image Source : IPLT20.COM

बेंगलुरू। लगातार छठी हार से निराश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आलराउंडर मोईन अली ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट की हार के लिए खराब शॉट चयन को जिम्मेदार ठहराया। कप्तान विराट कोहली ने 33 गेंद में सर्वाधिक 41 रन की पारी खेली लेकिन आरसीबी की टीम आठ विकेट पर 149 रन ही बना सकी। 

मोईन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने (दिल्ली कैपिटल्स ने) अच्छी गेंदबाजी की। हमारा शॉट चयन अच्छा नहीं था।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘बेशक हमें अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाए। साथ ही हमने अंत में विकेट गंवा दिए और संभवत: यह उतना समझदारी भरा खेल नहीं था।’’ 

आरसीबी ने क्षेत्ररक्षण में भी कई मौके गंवाए जिससे दिल्ली ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड के आलराउंडर मोईन ने कहा कि उनकी टीम कैच छोड़ने और विकेट गंवाने की गलती लगातार दोहरा रही है। 

उन्होंने कहा,‘‘बेशक एक खिलाड़ी के रूप में यह हताशा भरा होता है। हम कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। ट्रेनिंग में हम सही चीजें कर रहे हैं लेकिन मैदान पर नतीजा नहीं दे पा रहे। हम बार बार वही गलतियां दोहरा रहे हैं, कैच छोड़ रहे हैं और विकेट गंवा रहे हैं।’’ 

मोईन ने साथ ही कहा कि पहले छह ओवर में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल था। इस हार के बाद आरसीबी के सामने बाकी बचे आठ मैच जीतकर नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने की कड़ी चुनौती होगी। 

उन्होंने कहा,‘‘आप आईपीएल में ऐसा नहीं होने दे सकते। हमें सुधार करना होगा और बाकी बचे मैच जीतने होंगे। हमें यह पता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल