1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के लिए IPL 2019 में 'काली-काली आंखें' गाने पर डांस करेंगे शाहरुख खान!

रोहित शर्मा के लिए IPL 2019 में 'काली-काली आंखें' गाने पर डांस करेंगे शाहरुख खान!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 13, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 03:46 pm IST

शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में रोहित शर्मा से कहा है कि आईपीएल 2019 में वो काली-काली आंखें गाने पर लाइव डांस करेंगे।

Rohit Sharma and Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Rohit Sharma and Shah Rukh Khan Image Source : GETTY IMAGES

शाहरुख खान का क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं है। बॉलीवुड के किंग खान आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सहमालिक हैं। हाल ही में शाहरुख खान और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बीच ट्विटर पर बेहद ही दिलचस्प बातचीत हुई। इसके बाद बात यहां तक पहुंच गई कि शाहरुख खान ने रोहित शर्मा से ये तक कह दिया कि वो 2019 के आईपीएल में उनके लिए 'काली-काली आखें' गाने पर डांस करेंगे।

दरअसल, ये सब तब हुआ जब शाहरुख खान ने ट्वीट कर 'बाजीगर' फिल्म के 25 साल होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ट्वीट में ये भी कहा कि इस फिल्म ने उनके करियर के नया आयाम और दोस्त दिए। शाहरुख खान के इस ट्वीट के बाद रोहित शर्मा ने भी ट्वीट किया और लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक, कोई सवाल नहीं।'

रोहित के इस ट्वट पर किंग खान ने फिर से ट्वीट किया और कहा, 'अगली बार आईपीएल 2019 में मैं आपके लिए काली-काली आंखें पर लाइव डांस करूंगा, मेरे दोस्त। स्वस्थ रहो।' शाहरुख खान के इस ट्वीट पर रोहित ने भी जवाब दिया और कहा, 'ईडन गार्डन्स में मैं आपको इसके लिए (डांस करने के लिए) पकड़ूंगा। ताकि उस मैदान पर मेरी जिंदगी का एक और यादगार पल जुड़ जाए।' 

आपको बता दें कि रोहित शर्मा का ईडन गार्डन्स से खास नाता है और रहोति ने वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी (264 रन) कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही खेली थी। रोहित के लिए ये मैदान खासा लकी रहा है।   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल