1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: शेन वॉर्न बने राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत, नए रंग की जर्सी में नजर आएगी टीम

IPL 2019: शेन वॉर्न बने राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत, नए रंग की जर्सी में नजर आएगी टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 11:24 pm IST

राजस्थान रॉयल्स ने टीम की पोशाक का रंग बदलने का फैसला किया है। आगामी सत्र में खिलाड़ी नीले की जगह गुलाबी रंग की जर्सी में दिखेंगे। 

IPL 2019: शेन वॉर्न बने राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत, नए रंग की जर्सी में नजर आएगी टीम- India TV Hindi
IPL 2019: शेन वॉर्न बने राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत, नए रंग की जर्सी में नजर आएगी टीम Image Source : BCCI

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को टीम का ब्रांड दूत बनाने की घोषणा की। वार्न के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल के पहले सत्र का खिताब जीता था। वह पिछले सत्र में टीम के मेंटर थे। इस साल यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नयी भूमिका में दिखेगा। 

राजस्थान रॉयल्स के लिए चार साल तक कप्तानी करने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं रॉयल्स के साथ वापस आकर बहुत खुश हूं और टीम एवं प्रशंसकों के लगातार समर्थन के लिए आभारी हूं। हमारे लिए यह जरूरी है कि स्थापित मूल्यों को बनाए रखने के साथ एक नई और आधुनिक पहचान विकसित करे। मुझे टीम का नया लुक काफी पसंद आया और उम्मीद है कि प्रशंसक भी इसे पसंद करेंगे।’’ 

राजस्थान रॉयल्स ने टीम की पोशाक का रंग बदलने का फैसला किया है। आगामी सत्र में खिलाड़ी नीले की जगह गुलाबी रंग की जर्सी में दिखेंगे। फेंचाइजी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया, ‘‘जयपुर को गुलाबी नगरी के रूप में जाना जाता है, जोधपुर गुलाबी बलुआ पत्थर के लिए प्रसिद्ध है और उदयपुर गुलाबी संगमरमर का उत्पादन करता है। इस लिहाज से गुलाबी रंग टीम के लिए पूरी तरह से मुफीद है। इससे प्रशंसक भी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल