1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: राजस्थान रायल्स से जुड़े स्मिथ, वॉर्न बोले- उसके जुनून और रनों की भूख का फायदा मिलेगा

IPL 2019: राजस्थान रायल्स से जुड़े स्मिथ, वॉर्न बोले- उसके जुनून और रनों की भूख का फायदा मिलेगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2019 03:36 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 03:36 pm IST

 विश्व कप के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की कोशिश में जुटे स्मिथ से रायल्स को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

IPL 2019: राजस्थान रायल्स से जुड़े स्मिथ, वॉर्न बोले- उसके जुनून और रनों की भूख का फायदा मिलेगा- India TV Hindi
IPL 2019: राजस्थान रायल्स से जुड़े स्मिथ, वॉर्न बोले- उसके जुनून और रनों की भूख का फायदा मिलेगा Image Source : PTI/GETTY IMAGES

नई दिल्ली। गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंध पूरा करने के बाद वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ रविवार को जयपुर में राजस्थान रायल्स के आईपीएल शिविर से जुड़ गए। विश्व कप के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की कोशिश में जुटे स्मिथ से रायल्स को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम के ब्रांड दूत शेन वार्न ने कहा कि उन्हें यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की रनों की भूख कम नहीं हुई होगी। 

उन्होंने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘स्मिथ क्रिकेट खेलने को बेताब होगा। उसे इससे प्यार है और वह इसमें माहिर है। स्मिथ और वार्नर दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है। मुझे लगता है कि स्मिथ का प्रदर्शन शानदार रहेगा।’’ 

दोनों ने दुबई में कोच जस्टिन लैंगर के बुलावे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ समय बिताया। आईपीएल स्मिथ के लिये खास होगा क्योंकि विश्व कप से पहले उन्हें यही टूर्नामेंट खेलना है। 

वार्न ने कहा, ‘‘स्मिथ के अनुभव, जुनून और रनों की भूख का टीम को फायदा मिलेगा। मुझे इसमें कोई शक नहीं कि स्मिथ और वार्नर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’’ रायल्स के खिलाड़ी एश्टोन टर्नर एक अप्रैल तक उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योकि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं।

वार्न ने कहा, ‘‘वह कमाल का खिलाड़ी है। आपने मोहाली में देखा कि वह क्या कर सकता है। हमारी टीम में हमेशा एक या दो ऐसे खिलाड़ी रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के कारण वह हालांकि पहले तीन मैचों से बाहर रहेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल