1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: सुरेश रैना के बाद ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने विराट कोहली

IPL 2019: सुरेश रैना के बाद ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने विराट कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Mar 29, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Mar 29, 2019 04:34 pm IST

 कोहली ने 165 मैचों की 157 पारियों में अपने 5000 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने अब तक चार शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। 

IPL 2019: सुरेश रैना के बाद ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने विराट कोहली- India TV Hindi
IPL 2019: सुरेश रैना के बाद ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने विराट कोहली Image Source : @IMVKOHLI/TWITTER

बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने गुरुवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 12वें संस्करण के सातवें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 165 मैचों की 157 पारियों में अपने 5000 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने अब तक चार शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। 

कोहली अब आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम हैं। रैना ने अब तक 178 मैचों की 174 पारियों में 5034 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मामले में तीसरे नंबर हैं। रोहित ने 175 मैचों की 170 पारियों में 4555 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल