1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 219: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बोले ऋषभ पंत, टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर खेलने को हूं तैयार

IPL 219: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बोले ऋषभ पंत, टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर खेलने को हूं तैयार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2019 01:44 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 01:44 pm IST

भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहले मैच में 27 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि उन्हें टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी।

IPL 2019: You have to be different to succeed in T20s, says Pant after match-winning knock- India TV Hindi
IPL 2019: You have to be different to succeed in T20s, says Pant after match-winning knock   Image Source : IPL

मुंबई। भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहले मैच में 27 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि उन्हें टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेली इस पारी से पंत की विश्व कप टीम में जगह बनाने की संभावना भी बढ़ गई है। 

रविवार को मुंबई के खिलाफ दिल्ली की 37 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 21 साल के पंत ने कहा,‘‘टीम की जरूरत के अनुसार मुझे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी।’’

 
शीर्ष स्तर के क्रिकेट में अब तक की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा,‘‘यह शानदार सफर रहा है, मैं अपने क्रिकेट करियर में रोजाना कुछ सीखने का प्रयास कर रहा हूं। जब आपकी टीम जीतती है तो अच्छा लगता है। मैं अधिकांश समय स्थिति के अनुसार खेलने का प्रयास करता हूं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘जब टीम के लिए रन गति बढ़ाने की जरूरत होती है तो मैं जोखिम उठाता हूं और आज यह काम कर गया। विशेषकर टी20 में आपको कुछ अलग करना होता है। गेंदबाज जब आपको शॉट खेलने के लिए जगह नहीं देते तो आपको खुद जगह बनानी होती है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल