1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वार्नर दर्शकों को फिर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से लुभाने को तैयार: युसुफ पठान

वार्नर दर्शकों को फिर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से लुभाने को तैयार: युसुफ पठान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 06:02 pm IST

गेंद से छेड़छाड़ करने के शर्मनाक प्रकरण को पीछे छोड़कर वार्नर हैदराबाद की टीम में वापसी कर चुके हैं, पिछले साल बीसीसीआई ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी थी।   

वार्नर दर्शकों को फिर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से लुभाने को तैयार: युसुफ पठान - India TV Hindi
वार्नर दर्शकों को फिर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से लुभाने को तैयार: युसुफ पठान  Image Source : BCCI

कोलकाता। सनराइजर्स हैदाराबाद के यूसुफ पठान ने शनिवार को अपने साथी डेविड वार्नर के बारे में कहा कि वह फिर से दर्शकों के सामने अपने बल्ले से जलवा बिखेरने के लिये तैयार हैं। 

गेंद से छेड़छाड़ करने के शर्मनाक प्रकरण को पीछे छोड़कर वार्नर हैदराबाद की टीम में वापसी कर चुके हैं, पिछले साल बीसीसीआई ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी थी। 

पठान ने टीम होटल में पत्रकारों से कहा, ‘‘वह काफी लंबे समय बाद लौट रहा है इसलिये काफी लोग उसे फिर से खेलते हुए देखने के लिये आयेंगे। आप भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसक हो या नहीं, लेकिन हर कोई उसकी धुआंधार बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता है। वह मैदान पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल