1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 Auction: आईपीएल 2020 के लिए इन खिलाड़ियों को मिला खरीदार, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

IPL 2020 Auction: आईपीएल 2020 के लिए इन खिलाड़ियों को मिला खरीदार, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2019 12:07 am IST,  Updated : Dec 20, 2019 12:07 am IST

आईपीएल 2020 की नीलामी के लिए सभी आठ फ्रेंचाइजियों के द्वारा कुल 62 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे।

IPL, IPL 2020, KKR, CSK, KXIP, RCB, MI, Rajasthan royals, delhi- India TV Hindi
IPL Auction Image Source : IPLT20.COM

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दबदबे के बीच तेज गेंदबाज पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी में सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राडडर्स ने उन पर 15.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम से जोड़ा। कमिंस के टीम के साथ जोड़ने के लिए लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होड़ दिखी लेकिन उनकी बोली प्रक्रिया में शामिल होने के बाद केकेआर ने सबसे अधिक 15.50 करोड़ रुपये की बोली लगायी। 

कमिंस ने आईपीएल के 25 मैचों में अब तक 32 विकेट लिये है जहां उन्होंने प्रति ओवर लगभग छह रन दिये थे। कमिंस ने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के मामले में बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 2017 में 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिये मशहूर ग्लेन मैक्सवेल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने खासी दिलचस्पी दिखायी। पंजाब की टीम 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगा कर 31 साल के इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। 

किंग्स इलेवन पंजाब इस आईपीएल में नीलामी में 42.70 करोड़ रुपये की सबसे अधिक राशि के साथ शामिल हुआ। मैक्सवेल और कमिंस दोनों ने आईपीएल के पिछले सत्र से नाम वापस ले लिया था। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा। 

आइए जानते हैं आईपीएल 2020 की नीलामी में सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने कुल कितने पैसे खर्च किए और कौन से टीम ने कितने खिलाड़ियों को खरीदा-

8 फ्रेंचाइजी द्वारा खर्च की गई कम गया: 1,40, 30,00,000 (लगभग1.4 बिलियन )

8 टीमों के लिए कुल खाली स्लॉटों की संख्या- 73

8 टीमों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या 62

नीलामी में खरीदे गए कुल 29 विदेशी खिलाड़ी

1- चेन्नई सुपर किंग्स

खर्च की गई रकम: 14.45 करोड़ 

खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या-4

पीयूष चावला- 6.75 करोड़ ,

सैम कर्रन- 5.50 करोड़,

जोश हेजलवुड- 2 करोड़ 

आर साई किशोर- 20 लाख 

2- दिल्ली कैपिटल्स

खर्च की गई रकम: 18.85 करोड़

खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या- 8

शिमरॉन हेटमायर- 7.75 करोड़

मार्कस स्टोइनिस- 4.80 करोड़ 

एलेक्स केरी- 2.40 करोड़

जेसन रॉय- 1.50 करोड़ 

क्रिस वोक्स- 1.50 करोड़

मोहित शर्मा- 50 लाख 

तुषार देशपांडे- 20 लाख

ललित यादव- 20 लाख

किंग्स इलेवन पंजाब

खर्च की गई रकम: 26.20 करोड़

खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या- 9

ग्लेन मैक्सवेल- 10.75 करोड़

शेल्डन कॉटरेल- 8.50 करोड़ 

क्रिस जॉर्डन- 3 करोड़ 

रवि बिश्नोई- 2 करोड़ 

प्रभसिमरन सिंह- 55 लाख

दीपक हुड्डा-  50 लाख 

जिमी नीशम- 50 लाख 

तेजिंदर ढिल्लों- 20 लाख 

इशान पोरेल-  20 लाख 

कोलकाता नाइट राइडर्स

खर्च की गई रकम: 27.15 करोड़

खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या- 9

पैट कमिंस- 15.50 करोड़

इयोन मॉर्गन- 5.25 करोड़ 

वरुण चकरवार्थी- 4 करोड़ 

टॉम बैंटन-1 करोड़ 

राहुल त्रिपाठी- 60 लाख

क्रिस ग्रीन- 20 लाख

निखिल नाइक- 20 लाख 

प्रवीण तांबे- 20 लाख

एम सिद्धार्थ- 20 लाख

मुंबई इंडियंस

खर्च की गई रकम: 11.1 करोड़ 

खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या- 6

नाथन कूल्टर नाइल- 8 करोड़ 

क्रिस लिन- 2 करोड़ 

सौरभ तिवारी-  50 लाख 

दिग्विजय देशमुख- 20 लाख 

प्रिंस बलवंत राय सिंह- 20 लाख 

मोहसिन खान- 20 लाख 

राजस्थान रॉयल्स

खर्च की गई रकम: 14.15 करोड़ 

खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या- 8

रॉबिन उथप्पा- 3 करोड़

जयदेव उनादकट- 3 करोड़ 

यशस्वी जायसवाल- 2.40 करोड़

अनुज रावत- 80 लाख

कार्तिक त्यागी- 1.3 करोड़

डेविड मिलर- 75 लाख

ओसाने थॉमस- 50 लाख

अनिरुद्ध जोशी-20 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

खर्च की गई रकम: 21.5 करोड़ रु

खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या- 8

क्रिस मॉरिस- 10 करोड़ 

एरोन फिंच- 4.40 करोड़ 

केन रिचर्डसन- 4 करोड़ 

डेल स्टेन- 2 करोड़ 

इसुरु उदाना- 50 लाख 

शाहबाज अहमद- 20 लाख 

जोशुआ फिलिप- 20 लाख 

पवन देशपांडे- 20 लाख र

सनराइजर्स हैदराबाद

खर्च की गई रकम: 6.9 करोड़

खरीदे गए खिलाड़ियों की संख्या- 7

मिचेल मार्श- 2 करोड़ 

प्रियम गर्ग- 1.9 करोड़ 

विराट सिंह- 1.90 करोड़

फेबियन एलन- 50 लाख 

बी संदीप- 20 लाख 

संजय यादव- 20 लाख

अब्दुल समद- 20 लाख 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल