1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : सुविधाओं का जायजा लेने के लिए UAE जाएगा BCCI प्रतिनिधिमंडल

IPL 2020 : सुविधाओं का जायजा लेने के लिए UAE जाएगा BCCI प्रतिनिधिमंडल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 02:21 pm IST

बीसीसीआई का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल अगस्त के तीसरे सप्ताह में दुबई पहुंच यूएई में लीग से जुड़ी तमाम जगहों की रेकी कर सकता है। 

IPL 2020 : सुविधाओं का जायजा...- India TV Hindi
IPL 2020 : सुविधाओं का जायजा लेने के लिए UAE जाएगा BCCI प्रतिनिधिमंडल Image Source : TWITTER/IPL

दुबई| बीसीसीआई का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल अगस्त के तीसरे सप्ताह में दुबई पहुंच यूएई में लीग से जुड़ी तमाम जगहों की रेकी कर सकता है। आईपीएल का 13वां सीजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) में खेला जाएगा।

आईपीएल इस बार दुबई के तीन शहर-अबु धाबी, दुबई और शरजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। गल्फ टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, बीसीसीआई के अंतरिम सीईओ हेमंग अमीन और आईपीएल के सीओओ को यूएई पहुंचने के बाद अपने-अपने होटलों के कमरों में छह दिन क्वारंटीन रहना होगा इसके बाद वह काम पर जा सकते हैं।

बीसीसीआई को यूएई में आईपीएल मेजबानी के लिए भारतीय सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।

लीग में हालांकि इस बार नया प्रायोजक देखने को मिलेगा क्योंकि वीवो को लीग के मुख्य प्रायोजक के तौर पर से हटा दिया गया है। नए प्रायोजक के लिए बीसीसीआई ने आवेदन आमंत्रित किए हैं जिसको जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल