1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020: डेविड वॉर्नर को मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

IPL 2020: डेविड वॉर्नर को मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2020 11:31 am IST,  Updated : Feb 27, 2020 01:26 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है।

IPL 2020: डेविड वॉर्नर को...- India TV Hindi
IPL 2020: डेविड वॉर्नर को मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी Image Source : BCCI

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को ट्विटर पर वॉर्नर का एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

डेविड वॉर्नर ने वीडियो के माध्यम से कहा, "मैं इस आने वाले आईपीएल 2020 में कप्तानी करने के लिए रोमांचित हूं। मैं एक बार फिर टीम की अगुवाई करने का मौका देने के लिए SRH का बहुत आभारी हूं।"  उन्होंने आगे कहा, "मैं केन और भुवी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि जिस तरह से आप लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में टीम का नेतृत्व किया, आप लोगों ने एक उत्कृष्ट काम किया। मुझे यह मौका देने के लिए एक बार फिर टीम प्रबंधन का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं। मैं इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा।"

गौरतलब है कि बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी से हटा दिया गया था और वह IPL 2018 में हिस्सा भी नहीं ले पाए थे। उनकी जगह केन विलियमसन ने आईपीएल के 11वें सत्र में कप्तानी की थी। सनराइजर्स IPL 2020 में अपने अभियान का आगाज 1 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

आईपीएल में वॉर्नर के प्रदर्शन की बात करें तो उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में पहली बार खिताब अपने नाम किया था। साल 2009 से आईपीएल का हिस्सा रहे वॉर्नर 126 मैचों में 142.39 की स्ट्राईक रेट और 43.17 की औसत से 4706 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 44 अर्धशतक निकल चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल