1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020: अय्यर, ऋषभ और पृथ्वी की तरह देश के लिए खेलना चाहते हैं दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव

IPL 2020: अय्यर, ऋषभ और पृथ्वी की तरह देश के लिए खेलना चाहते हैं दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव

 Reported By: IANS
 Published : Feb 07, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 04:33 pm IST

बीते साल दिसम्बर में कोलकाता में आयोजित वीवो आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स टीम द्वारा चुने गए युवा हरफनमौला खिलाड़ी ललित यादव पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर खासे उत्साहित हैं। 

IPL 2020: अय्यर, ऋषभ और...- India TV Hindi
IPL 2020: अय्यर, ऋषभ और पृथ्वी की तरह देश के लिए खेलना चाहते हैं दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव Image Source : BCCI

नई दिल्ली| बीते साल दिसम्बर में कोलकाता में आयोजित वीवो आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स टीम द्वारा चुने गए युवा हरफनमौला खिलाड़ी ललित यादव पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर खासे उत्साहित हैं। ललित ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार प्लेटफॉर्म है।

भारत के लिए खेल रहे श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ का उदाहरण देते हुए ललित ने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स विशेष तौर पर युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन टीम है। मैं इस मौके को भारत के लिए खेलने के अपने सपने को पूरा करने की दिशा में पहला बड़ा कदम मानता हूं। मैं एक दिन श्रेयस अय्यर, ऋषभ और पृथ्वी की तरह देश के लिए खेलना चाहता हूं।"

ललित ने कहा, "मैं इस स्तर चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं और मैं यह देखना चाहता हूं कि दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच मैं कहां ठहरता हूं। दिल्ली कैपिटल्स के पास घरेलू और इंटरनेशनल खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है और साथ ही इसके पास बेस्ट कोचिंग सेटअप है। किसी युवा खिलाड़ी को इससे अधिक भला और क्या चाहिए। मैं इस अनुभव से जितना सम्भव हो सकता है, उतना सीखना चाहता हूं।"

U-14 टीम के 40 ओवर के मैच में दोहरे शतक ने दिल्ली के नजफगढ़ निवासी यादव की जिंदगी बदल दी। वीरेंद्र सहवाग भी नजफगढ़ से आते हैं और भारत के इस महान ओपनर की तरह ललित भी बिग हिटर हैं। ललित ने दो मौकों पर एक ओवर में छह छक्के लगाए हैं।

यादव को जब दिल्ली कैपिटल्स के लिए चुने जाने की खबर मिली तो वह रणजी मैच खेल रहे थे। यादव कहते हैं, "हम आंध्र प्रदेश में खेल रहे थे और उसी समय मुझे पता चला कि डीसी ने मुझे चुन लिया है। मेरा फोन बंद ही नहीं हो रहा था। मैंने सिर्फ अपने परिवार से बात की क्योंकि अगले दिन मुझे बल्लेबाजी करनी थी और मैं फोकस हटने नहीं देना चाहता था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल