1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रवीण तांबे को मिली टी-10 लीग में खेलने की सजा, आईपीएल सीजन-13 के लिए हुए अयोग्य

प्रवीण तांबे को मिली टी-10 लीग में खेलने की सजा, आईपीएल सीजन-13 के लिए हुए अयोग्य

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 26, 2020 11:02 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 11:05 pm IST

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक तांबे को साल 2018 में खेले गए शारजाह टी-10 लीग में हिस्सा लेने की सजा मिली है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी भारतीय क्रिकेटर संन्यास से पहले किसी भी विदेशी टी-20 या फिर टी-10 लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है।

pravin tambe, pravin tambe ipl suspension, pravin tambe ipl, pravin tambe kkr, kolkata knight riders- India TV Hindi
pravin tambe Image Source : TWITTER/RAJASTHANROYALS

आईपीएल की नीलामी में केकेआर की टीम में शामिल किए गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे सीजन-13 में नहीं खेल पाएंगे। केकेआर की टीम ने 48 साल के तांबे को 20 लाख की बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल सीजन-13 में खेलने के लिए अयोग्य ठहरा दिया है।

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक तांबे को साल 2018 में खेले गए शारजाह टी-10 लीग में हिस्सा लेने की सजा मिली है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी भारतीय क्रिकेटर संन्यास से पहले किसी भी विदेशी टी-20 या फिर टी-10 लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है।

प्रवीण तांबे ने हालांकि साल 2018 में सन्यास की घोषणा की थी और उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ को इसकी जानकारी भी दी थी लेकिन इस टी-20 टूर्नामेंट के बाद ताबें ने संन्यास से वापस आने का एलान  कर दिया, जिसके कारण पिछले साल हुई नीलामी में उन्हें केकेआर ने खरीदा था। 

इस संदर्भ में आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने केकेआर को आपना फैसला सुना दिया है और साफ तौर पर यह कह दिया है कि तांबे इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अयोग्य हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर तांबे को खेलने की अनुमति दी गई तो और भी कई क्रिकेटर हैं जो इसकी मांग कर सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।