1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 के लिए 18 फरवरी को सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, चेन्नई में लगेगी बोली

IPL 2021 के लिए 18 फरवरी को सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, चेन्नई में लगेगी बोली

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 27, 2021 01:39 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 02:15 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए आगामी 18 फरवरी को चेन्नई में खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

IPL 2021, IPL 14, cricket, sports- India TV Hindi
IPL Auction 2021 Image Source : TWITTER/IPL

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। आईपीएल के 14वें सीजन के लिए यह एक मिनी ऑक्शन होगा। इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी टीमों के लिए नए खिलाड़ियों की तलाश करेंगे।

हाल ही में सभी टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जिसमें स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम शामिल थे। ऐसे में अब देखना होगा कि सीजन-14 के ऑक्शन में सभी टीमें अपने लिए क्या रणनीति बनाती है।

इसके साथ ही बीसीसीआई आईपीएल-14 के आयोजन स्थल को लेकर भी घोषणा कर सकती है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 13वें सीजन का आयोजन यूएई में कराया गया था। हालांकि बायो बबल में सुरक्षा घेरे में सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन भारत में किया जा रहा है। ऐसे में बहुत हद तक उम्मीद है कि आईपीएल 14 भारतीय सरजमीं पर ही खेला जाएगा।

वहीं अगर किसी भी परिस्थिति में यह ऐसा नहीं हो पाता है तो निश्चित रूप से यूएई इस प्रतियोगिता का दूसरा सबसे बेहतर विकल्प है। क्योंकि कोरोना संक्रमण के दौर में इस टूर्नामेंट के 13वें सीजन का यहां सफल आयोजन किया जा चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल