1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिनेश कार्तिक की कप्तानी में शाहरुख खान की केकेआर करेगी 'कोरबो, लोरबो, जीतबो'

दिनेश कार्तिक की कप्तानी में शाहरुख खान की केकेआर करेगी 'कोरबो, लोरबो, जीतबो'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 28, 2018 06:13 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 12:17 pm IST

कोलकाता की टीम ने अपने स्क्वॉड में 25 की जगह 19 खिलाड़ियों को शामिल किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल-11 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन में गौतम गंभीर के बिना खेलेगी। कोलकाता की टीम ने इस बार कई नये खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। दिनेश कार्तिक कोलकाता की कमान संभालेंगे। कोलकाता की टीम में नजर डालें तो क्रिस लिन, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव जैसे सितारे हैं।

कोलकाता की टीम 2 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है और ऐसे में टीम का इरादा तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का होगा। हालांकि भले ही कोलकाता की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है लेकिन गंभीर के बिना टीम के लिए खिताब जीतना आसान नहीं रहेगा। 

कोलकाता की टीम गंभीर की कप्तानी में 2 बार चैंपियन बनी है और ऐसे में इस सीजन जो भी टीम का खिलाड़ी होगा उसे खुद को गंभीर से बेहतर साबित करना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल