1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2 साल के 'वनवास' के बाद फिर पुराने रंग में लौटेंगे धोनी, चेन्नई को दिलाएंगे तीसरा खिताब!

2 साल के 'वनवास' के बाद फिर पुराने रंग में लौटेंगे धोनी, चेन्नई को दिलाएंगे तीसरा खिताब!

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 28, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 01:28 pm IST

चेन्नई सुपरकिंग्स की 2 साल बाद आईपीएल में वापसी हो रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल-11 में 2 साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स ने ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है जो 2 साल पहले टीम में थे। जैसा कि हर किसी को पता था टीम ने बैन के बाद सबसे पहले एपने हीरो एम एस धोनी को कप्तान बनाया और इसके बाद रैना को उपकप्तान। वहीं टीम ने धोनी, जडेजा, रैना को रीटेन भी किया। चेन्नई ने टीम में 8 विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, 17 खिलाड़ी भारत के हैं। 

इसके अलावा चेन्नई ने 25 खिलाड़ियों के लिए कुल 73.5 करोड़ रुपये खर्च किए। चेन्नई के पास अभी भी 1.6 करोड़ रुपये बचे रहे। चेन्नई ने इस बार की नीलामी में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को ज्यादा तरजीह दी है और टीम में 10 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को शामिल किया। इसके अलावा टीम में 8 गेंदबाज, 3 बल्लेबाज, 4 विकेटकीपर खिलाड़ी हैं। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 2 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई की टीम अपने फैंस को फिर से झूमने पर मजबूर कर तीसरी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमा पाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल