1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरकार मिल ही गए भारत के इन स्टार खिलाड़ियों को खरीदार

आखिरकार मिल ही गए भारत के इन स्टार खिलाड़ियों को खरीदार

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 28, 2018 03:18 pm IST,  Updated : Jan 28, 2018 03:18 pm IST

पहले दिन पार्थिव पटेल और मुरली विजय को कोई खरीदार नहीं मिला था।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

आईपीएल नीलामी के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी पार्थिव पटेल और मुरली विजय को कोई खरीदार नहीं मिला था। हैरानी इसलिए भी थी क्योंकि दोनों खिलाड़ी जोहांसबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों को पहले दिन किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पार्थिव और विजय को पहले दिन ना बिक पाने के कारण नींद नहीं आई होगी। लेकिन दूसरे दिन दोनों की किस्मत बदल गई और दोनों को खरीदार मिल ही गया।

नीलामी के दूसरे दिन पार्थिव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने 1.7 करोड़ में खरीदा। तो वहीं, विजय को उनकी पुरानी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। आपको बता दें कि पहले दिन पार्थिव और विजय के ना बिकने के बाद हर किसी को हैरानी हुई थी। क्योंकि पार्थिव पटेल ने पिछले साल मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और अच्छे खासे रन बनाए थे। यही नहीं, पार्थिव पिछले सीजन में मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

पार्थिव ने पिछले साल मुंबई के लिए 134.81 के स्ट्राइरेट के साथ 395 रन बनाए थे। वहीं, विजय के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्हें पिछले साल भी किसी टीम ने नहीं खरीदा था। विजय ने अब तक आईपीएल में 100 मैचों में 123.39 के स्ट्राइकरेट से 2,511 रन बनाए हैं। वजय के बल्ले से 2 शतक, 13 अर्धशतक निकले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल