1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर पर हुआ सवार पहले आईपीएल का जुनून, 1500 रूपये तक के टिकट खत्म

कानपुर पर हुआ सवार पहले आईपीएल का जुनून, 1500 रूपये तक के टिकट खत्म

 Written By: Bhasha
 Published : May 10, 2016 02:16 pm IST,  Updated : May 10, 2016 02:16 pm IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश में पहली बार आईपीएल क्रिकेट मैच का जुनून क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। आलम यह है कि बुकिंग होते ही 500 से 1500 रूपये तक के भी सभी

IPL-9- India TV Hindi
IPL-9

कानपुर: उत्तर प्रदेश में पहली बार आईपीएल क्रिकेट मैच का जुनून क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। आलम यह है कि बुकिंग होते ही 500 से 1500 रूपये तक के भी सभी टिकट दो दिन में ही बिक गये है। वेबसाइट से टिकट खरीद पाने में लोगो को अगर दिक्कत हो रही है तो कानपुर शहर में 12 से अधिक मोबाइल शाप पर तथा लखनउ में 10 स्थानों पर टिकट बेचे जा रहे है। उत्तर प्रदेश के एक मात्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्रीन पार्क कानपुर में पहली बार दूधिया रोशनी में आईपीएल मैचो का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीन पार्क में 19 मई को गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट रायडर्स तथा 21 मई को गुजरात लायंस बनाम मुंबई इंडियन के बीच मुकाबला है। गुजरात लायंस ने राजकोट के बाद कानपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के डायरेक्टर पीडी पाठक ने आज भाषा को बताया कि क्रिकेट प्रेमियों में आईपीएल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। केवल कानपुर ही नही बल्कि लखनउ सहित आसपास के जिलों के क्रिकेट प्रेमी भी मैच देखने कानपुर आयेंगे।

बुक माय शो पर तीन दिन पहले टिकट बिक्री शुरू की गयी थी लेकिन लोगो ने टिकट बुक करने में परेशानी की बात बताई तो बुक माय शो के अधिकारियों से बात करके कानपुर में एक दर्जन से अधिक मोबाइल शाप पर टिकटों की बिक्री शुरू करवाई गयी और आज से लखनउ में भी दस स्थानों पर टिकट बिकवायें जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर आसपास के अन्य जिलो में भी टिकट बिकवाने के लिये काउंटरों की मांग की गयी तो इस पर भी विचार किया जा सकता है । क्रिकेट प्रेमियों के जुनून का आलम यह है कि 500 रूपये, 750 रूपये, 1000 रूपये तथा 1500 रूपये के सभी टिकट बिक गये है।

एक टिकट विक्रेता सुशील वाधवानी ने बताया कि 500 से 1500 रूपये तक के अब एक भी टिकट नही बचे हैं। अब 2500, 3000, 4500, 5000 और 8000 रूपये के टिकट ही बचे हैं और जो क्रिकेट प्रेमी कानपुर में पहली बार आईपीएल मैच देखने के शौकीन है वह यह टिकट भी खरीदने से गुरेज नही कर रहे है। उनका कहना है कि वैसे तो मैच के टिकटो की बिक्री अभी मैच होने तक जारी रहेंगी लेकिन अगर सब टिकट बिक गये तो फिर टिकट नही मिलेंगे ।

पाठक के अनुसार स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है अब साफ सफाई का काम हो रहा है । गुजरात लायंस के अधिकारियो की टीम पिछले कई दिनो से यहां स्टेडियम में एक एक चीज पर बारीकी से नजर रख रही है । कानपुर पुलिस के एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा के लिये पुलिस ने व्यापक इंतजाम किये है । कानपुर के अलावा आसपास के जिलो के पुलिस बल को भी यहां बुलाया जा रहा है । इनमें ऐसे पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता दी जायेंगी जो पहले हुये वनडे और टेस्ट मैचों में ग्रीन पार्क में डयूटी कर चुके है । पुलिस का सुरक्षा घेरा उन तीन होटलों जहां पर खिलाड़ी और आईपीएल टीमों के अधिकारी रहेंगे वहां तो रहेंगा ही साथ ही ग्रीन पार्क स्टेडियम के ईदगिर्द भी भारी सुरक्षा बल तैनात रहेंगा । पुलिस की मुख्य निगरानी उस फाइव स्टार होटल पर रहेंगी जहां क्रिकेट टीमें ठहरेंंगी वहां स्पेशल पुलिस के जवान और एसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे । इसके अतिरिक्त ट्राफिक व्यवस्था के लिये अलग से इंतजाम किये जा रहे है क्योंकि मैच की शुरूआत और रात में खत्म होने पर करीब 33 हजार जनता सड़कांे पर होगी ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल