1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान पर दोस्ती नहीं, कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी: जोस बटलर

मैदान पर दोस्ती नहीं, कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी: जोस बटलर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 29, 2018 01:34 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 01:34 pm IST

इंग्लैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों की कप्तानी में खेल चुके हैं।

जोस बटलर ने टेस्ट में...- India TV Hindi
जोस बटलर ने टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। Photo: Getty Images

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान वो विराट कोहली से प्रेरणा लेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अनुभव का इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे। बटलर ने ओवल में कहा, ‘‘विराट कोहली बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें देखने पर आपको हमेशा टॉप पर रहने की मानसिकता का पता भी चलता है। लगता है कि वो अधिकतर समय सही फैसला करते हैं और ये कौशल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सफलता की भूख से हर दिन ऐसा करना संभव है। इन खिलाड़ियों में ये भूख वास्तव में अपनी चमक बिखेरती है।’’ आईपीएल के इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 548 रन बनाने वाले बटलर ने कहा, ‘‘आईपीएल में मैंने जो सबसे अहम बात सीखी वो ये थी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सफलता हासिल करने के लिए क्या करते हैं और आखिर में वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क्यों हैं।’’  (Also Read: माइकल हसी की टीम इंडिया को सलाह, कहा- पहले टेस्ट में कुलदीप की जगह अश्विन को मिले जगह)

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी मानसिकता अलग होती है। वो हर मैच में जीत की मानसिकता के साथ उतरते हैं और निरंतर ऐसा करते हैं। मैंने इन खिलाड़ियों के अभ्यास के तरीकों और मैच में दबाव के क्षणों में उनके खेल से बहुत कुछ सीखा।’’ आईपीएल में शानदार सफलता के बाद बटलर ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छी वापसी की और पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रही सीरीज में लगातार दो अर्धशतक जड़े थे। बटलर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 85 रन है जो उन्होंने चार साल पहले भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में बनाया था और एजबेस्टन में पहले टेस्ट मैच से शुरू होने वाली सीरीज में वो अपना पहला शतक जड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ये मेरा लक्ष्य है। मैं ये उपलब्धि हासिल करना पसंद करूंगा। भारत के खिलाफ मेरी अच्छी यादें जुड़ी हैं।’’ कोहली आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू में मोईन अली और क्रिस वोक्स के कप्तान थे लेकिन बटलर का मानना है सीरीज के दौरान मैदान पर हर तरह की दोस्ती भुला दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी टीम में कुछ खिलाड़ी हैं जिनके साथ मैं खेला हूं। निश्चित तौर पर आपकी उनके साथ दोस्ती है लेकिन मैदान पर उतरते ही उसे भुला दिया जाएगा और हर कड़ी टक्कर होगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल