1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: कोहली जिसे कमज़ोरी समझते थे वही बन गई उनकी ताक़त, जाने क्या है वो

IPL: कोहली जिसे कमज़ोरी समझते थे वही बन गई उनकी ताक़त, जाने क्या है वो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2016 08:57 am IST,  Updated : May 17, 2016 08:57 am IST

कोलकाता: बहुत पुरानी बात नहीं है जब टीम इंडिया और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि छक्के लगाना उनके बस की बात नहीं है लेकिन आईपीएल के नौवे सत्र में

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

कोलकाता: बहुत पुरानी बात नहीं है जब टीम इंडिया और  रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि छक्के लगाना उनके बस की बात नहीं है लेकिन आईपीएल के नौवे सत्र में शानदार फार्म में चल रहे कोहली ने ख़ुद को ही ग़लत साबित कर दिया है। वह अभी तक 752 रन बना चुके हैं जिसमें 28 छक्के शामिल हैं। इतने छक्के लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज़ हैं।

बहरहाल अब कोहली का कहना है कि उन्हें छक्के जड़ने की अपनी क्षमता पर अधिक विश्वास है। उन्होंने आईपीएल टी20 डाटकाम से कहा कि पहली 20-25 गेंद में एक एक रन लेने से मुझे ऐतराज नहीं है क्योंकि मुझे पता है कि अगली 15 गेंद पर मैं 40-45 रन बना सकता हूं। अब मुझे छक्के जड़ने की अपनी क्षमता पर अधिक भरोसा है ।

कोहली को पता है कि टीमें आफस्टम्प से बाहर गेंद करके उसे निशाना बनाने की कोशिश करती है लेकिन वह इस चुनौती के लिये तैयार है । उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि टीमें मुझे आफ स्टम्प से बाहर गेंद फेंकती हैं लेकिन बाउंड्री पर दो फील्डर तैनात रहते हैं। वे चाहते हैं कि मैं कुछ मूर्खतापूर्ण हरकत करूं। उस समय आपको समझना होता है कि वे आपको आउट करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज शिविल कौशिक को निशाना बनाने की रणनीति बनाई थी। उन्होंने कहा , जब कौशिक गेंदबाजी के लिये आया तो मुझे पता था कि उसका लैंग्थ पर अधिक नियंत्रण नहीं होगा। मैं फ्रंटफुट पर खेलने को तैयार था लेकिन मैं बाहर नहीं निकला क्योंकि मैं उसे सामंजस्य बिठाने का मौका नहीं देना चाहता था। गेंद सपाट होने पर भी मैं गेंदबाज के सिर से या कवर्स से छक्का लगा सकता था।

ये भी पढ़े:IPL: कोहली के रनों के अंबार में दबे कई रिकॉर्ड्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल