1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 विश्व कप की तैयारी के लिये सर्वश्रेष्ठ है आईपीएल : लैंगर

T20 विश्व कप की तैयारी के लिये सर्वश्रेष्ठ है आईपीएल : लैंगर

 Reported By: IANS
 Published : Mar 27, 2020 03:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 03:52 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये आईपीएल सर्वश्रेष्ठ मंच है लेकिन स्वीकार किया कि मौजूदा माहौल में सेहत सर्वोपरि है। 

T20 विश्व कप की तैयारी के...- India TV Hindi
T20 विश्व कप की तैयारी के लिये सर्वश्रेष्ठ है आईपीएल : लैंगर Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये आईपीएल सर्वश्रेष्ठ मंच है लेकिन स्वीकार किया कि मौजूदा माहौल में सेहत सर्वोपरि है। इंडियन प्रीमियर लीग 29 मार्च से शुरू होने वाली थी जिसे कोविड 19 महामारी के कारण 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

लैंगर ने फॉक्सस्पोटर्स डाट काम डाट एयू पर कहा, ‘‘इस संकट से पहले हम तय कर चुके थे कि हमारे खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे क्योंकि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये इससे बेहतर टूर्नामेंट नहीं हो सकता।’’

भारत में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण हालांकि इस टूर्नामेंट के होने की संभावना कम ही लग रही है। लैंगर ने कहा,‘‘हालात काफी बदल गए हैं। हमारे खिलाड़ियों, हमारे देश और भारतवासियों की सेहत सर्वोपरि है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल